खबरपंजाबराज्य

मुख्यमंत्री मान का ऐलान, पंजाब में 16 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान की खरीद को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। मंडियों के हालात पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों के हालात बिल्कुल ठीक हैं। धान आते ही बिक जाएगा।

19 सितंबर तक मंडियों में सभी व्यवस्थाएँ सामान्य रूप से कर ली जाएँगी। अभी तक निजी क्षेत्र 3 हज़ार क्विंटल धान खरीद रहा है। बाढ़ प्रभावित मंडियों को 19 सितंबर तक दुरुस्त करके आम खरीद के लिए तैयार कर दिया जाएगा। सरकार रोज़ाना खरीद के आंकड़े जारी करेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बातचीत के दौरान कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम बहुत जल्द इस संकट से उबरकर सामान्य जीवन में लौटेंगे। हम पहले से ज़्यादा मज़बूत होकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि यह सारा काम 24 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है। अगली फसल बोने का समय आ गया है। कई गांवों व पंचायतों में क्षतिग्रस्त धर्मशालाओं आदि की मरम्मत 15 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button