
पंजाब के एक और जवान के देश की रक्षा करते हुए शहीद होने की खबर सामने आई है। अमृतसर के रमदास के रहने वाले इंडियन आर्मी के जवान परगट सिंह, जो श्रीनगर के अनंत नाग में तैनात थे, ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। परगट सिंह के निधन की खबर मिलते ही रामदास समेत पूरे कस्बे में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, परगट सिंह का जन्म 28 अक्टूबर 1994 को हुआ था और वे 23 दिसंबर 2015 को इंडियन आर्मी में शामिल हुए थे। परगट सिंह का पार्थिव शरीर आज दोपहर हवाई जहाज से श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पहुंचेगा। जिसके बाद रामदास में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



