खबरपंजाब

PCS परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें कब तक क्र सकते हैं APPLY?

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट https://www.ppsc.gov.in/ पर जारी किया गया है।

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट https://www.ppsc.gov.in/ पर जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

PSCSCCE-2025 का आयोजन पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) में पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी, आबकारी एवं कराधान अधिकारी और जेल उपाधीक्षक (ग्रेड-II)/जिला परिवीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 46 पद पंजाब सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के लिए और 27 पद पुलिस उपाधीक्षक के लिए होंगे।

इसके अलावा, तहसीलदार के 121 पद, आबकारी एवं कराधान अधिकारी के 13 पद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के 49 पद, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 21 पद, श्रम सह सुलह अधिकारी के 3 पद सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

रिक्तियों का पूरा विवरण देखने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। साथ ही, परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.ppsc.gov.in/ पर जाना होगा। अब, होमपेज पर PPSC भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण प्रदान करें। आवेदन पत्र जमा करें। अब आवश्यक दस्तावेज जमा करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

उम्मीदवार, इस परीक्षा के लिए आवेदन करते समय बस इतना ध्यान रखें कि आधिकारिक जानकारी को ध्यान से पढ़ें और फिर आवेदन करें, क्योंकि यदि आवेदन पत्र में कोई विसंगति पाई जाती है, तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। तो इसे ध्यान में रखें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button