खबरमनोरंजन

‘इंडियन आइडल 3’ के विनर प्रशांत तमांग का निधन, 43 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है।

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से प्रशांत की जान चली गई है। प्रशांत की मौत से हर कोई सदमे में है।

प्रशांत के म्यूजिक पार्टनर भावेन धवन ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा कि- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए मेरे भाई। जानकारी के मुताबिक, प्रशांत तमांग का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। इस दौरान वह दिल्ली के जनकपुरी में अपने घर पर मौजूद हैं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत के दोस्त भी उनकी मौत की खबर से सदमे में हैं। सभी का दिल भारी है और आंखें नम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button