खबरपंजाबराजनीतिराज्य

राष्ट्रपति मुर्मू आज जालंधर के दौरे पर हैं और NIT के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जालंधर के दौरे पर हैं। इस दौरान वह डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT के 21वें कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जालंधर के दौरे पर हैं। इस दौरान वह डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT के 21वें कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी। NIT जालंधर के इस ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू संस्थान के स्टूडेंट्स को डिग्री देंगी। जानकारी के मुताबिक, कुल 1452 स्टूडेंट्स को B.Tech., M.Tech., MBA, M.Sc., PhD की डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 31 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल भी मिलेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, जालंधर को 14 से 16 जनवरी तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। इस दौरान जिले की सीमाओं के अंदर ड्रोन, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button