खबरदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे।

इस विषय के अंतर्गत शिक्षा व कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं आयुष, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार सहित विभिन्न क्षेत्रों पर अनेक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में शिक्षा से रोजगार के मार्ग को सुदृढ़ करने, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब विकसित करने, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों एवं देखभालकर्ताओं के प्रशिक्षण का विस्तार करने, क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों तथा नए आयुष संस्थानों की स्थापना जैसी पहलों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आतिथ्य कौशल विकास, सतत पर्यटन मार्गों के विकास, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विस्तार और विरासत पर्यटन के संवर्धन से संबंधित पर्यटन पहलों पर भी विचार-विमर्श होगा।

बजट पश्चात आयोजित यह वेबिनार सरकार, उद्योग जगत और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच सहयोगात्मक संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे बजट में उल्लिखित नीतिगत दृष्टिकोण को व्यावहारिक रणनीतियों में रूपांतरित किया जा सके। इन चर्चाओं से प्राप्त होने वाले व्यावहारिक सुझाव प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाएंगे तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रगति को और गति प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button