खबरपंजाबराज्य

तरनतारन के लॉ कॉलेज में क्लासमेट की हत्या करने वाले प्रिंस की भी मौत

पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव में लॉ कॉलेज की सेकंड सेमेस्टर की स्टूडेंट संदीप कौर की एकतरफा प्यार में गोली मारकर हत्या करने वाले क्लासमेट प्रिंस राज सिंह की भी गुरुवार सुबह मौत हो गई।

पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव में लॉ कॉलेज की सेकंड सेमेस्टर की स्टूडेंट संदीप कौर की एकतरफा प्यार में गोली मारकर हत्या करने वाले क्लासमेट प्रिंस राज सिंह की भी गुरुवार सुबह मौत हो गई।

प्रिंस के खिलाफ तीन दिन पहले हत्या का केस दर्ज हुआ था। गांव मल्लियां के रहने वाले सैनिक जगजीत सिंह के बेटे प्रिंस राज सिंह को अपनी क्लासमेट संदीप कौर से एकतरफा प्यार था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज की क्लास में दोनों के बीच बहस हुई, इसी दौरान आरोपी ने अपने बैग से अवैध पिस्तौल निकाली और संदीप कौर के माथे में गोली मार दी।

इलाज के दौरान प्रिंस की भी मौत हो गई

जब यह घटना हुई, तब संदीप कौर क्लासरूम की आखिरी बेंच पर एक दूसरे स्टूडेंट से बात कर रही थी। प्रिंस ने उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस का अमृतसर के गुरु नानक देव हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। आपको बता दें कि पुलिस ने बुधवार को संदीप कौर का पोस्टमॉर्टम करवाया था।

DSP जगबीर सिंह ने बताया कि अब प्रिंस राज सिंह की बॉडी का भी पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि संदीप कौर 7 भाई-बहनों में से एक थी। वह जज बनने का सपना लेकर लॉ की पढ़ाई कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button