
पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन से पहले कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। पंजाब कैबिनेट की मीटिंग 11 अप्रैल को होगी। यह मीटिंग दोपहर 03:00 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में होगी। मीटिंग का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा। लेकिन इस मीटिंग में गिरदावरी और फसलों के नुकसान को लेकर सेशन पर चर्चा होने की संभावना है।




