
पंजाब कैबिनेट की आज एक अहम मीटिंग होगी। यह मीटिंग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में होगी, जिसमें राज्य के सभी मंत्री खास तौर पर मौजूद रहेंगे। मीटिंग आज शाम 4 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के घर पर होगी, जहां कई फैसलों पर मंथन होगा।
इस मीटिंग के दौरान राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और अहम फैसलों पर साइन भी होने की संभावना है। हालांकि, जिस तरह से सारी गतिविधियां देखी जा रही हैं। सीएम मान व्यापारियों और किसानों को लेकर अहम फैसले ले सकते हैं।



