खबरपंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब कैबिनेट की बैठक स्थगित, आज शाम 4 बजे होनी थी बैठक

पंजाब कैबिनेट की आज शाम 4 बजे होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है।

पंजाब कैबिनेट की आज शाम 4 बजे होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। हालाँकि रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की बिगड़ती सेहत के कारण यह फैसला लिया गया है।

बैठक की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। आपको बता दें कि कल मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। गौरतलब है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार पड़ गए थे। बीमारी के कारण ही मुख्यमंत्री मान कल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर नहीं जा सके थे।

पंजाब में 1988 के बाद 37 सालों में यह पहली बार है जब इतनी भयानक बाढ़ आई है। अब तक 3.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 43 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 1 लाख 71 हजार 819 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान गुरदासपुर (40 हजार 169 हेक्टेयर) में हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button