
पंजाब सरकार ने 29 तारीख को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में CM निवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होगी। यह मीटिंग MGNREGA पर होने वाले स्पेशल सेशन से ठीक पहले बुलाई गई है। माना जा रहा है कि हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम और अलग-अलग डिपार्टमेंट में भर्ती से जुड़े कई मुद्दों पर फैसला हो सकता है।
पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग 20 दिसंबर 2025 को हुई थी। इस मीटिंग में मुख्य फैसला यह लिया गया कि केंद्र सरकार VB-G RAM G Bill 2025 के खिलाफ 30 दिसंबर को विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाए ताकि इसके विरोध में प्रस्ताव पास किया जा सके। यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई थी।



