
पंजाब सरकार नागरिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने नागरिक सेवा आधारभूत ढांचे का और विस्तार करने के लिए 54 नए सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इस पहल से प्रदेश भर में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 598 हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को इनाम दिया जाएगा तथा जीरो पेंडेंसी वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। ई-सेवा, एम-सेवा तथा वट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन के लिए 100 प्रतिशत फील्ड सत्यापन अथॉरिटी पटवारी/सरपंच/नंबरदार/एम.सी. को शामिल करने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की।ऑनलाइन सत्यापन के लिए लगभग 4 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 96.3 प्रतिशत आवेदनों पर कार्रवाई की गई है। नए सेवा केंद्रों के लिए सभी निर्माण गतिविधियां 15 जनवरी, 2026 तक पूरी कर ली जाएं। पंजाब सरकार ने उपभोक्ता अनुभव, कुशलता तथा सुगमता को बढ़ाने के लिए सरकार ‘तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम तथा नागरिक सेवा प्रदान पोर्टल (connect.punjab.gov.in) भी शुरू किया है।



