
पंजाबी एक्टर जय रंधावा फिल्म इश्कनामा 56 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जंप सीन करते समय क्रेन मशीन में टेक्निकल खराबी आ गई, जिसकी वजह से जय रंधावा छत पर ठीक से लैंड नहीं कर पाए और सीधे दीवार से टकरा गए। इस दौरान उनका सिर दीवार से ज़ोर से टकरा गया।
घटना का 8 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। हादसे के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें संभाला और हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में जय रंधावा का MRI हुआ। डॉक्टरों ने किसी भी गंभीर चोट से इनकार किया है। अभी उनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।



