खबरमनोरंजन

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों फंसे मुश्किल में, ड्रग्स को बढ़ावा देने का आरोप, वकील ने DGP चंडीगढ़ को भेजी शिकायत

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों एक विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लों चंडीगढ़ के एक कार शोरूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है जिसमें काला पदार्थ है।

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों एक विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लों चंडीगढ़ के एक कार शोरूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है जिसमें काला पदार्थ है। सिंगर ढिल्लों ने खुद यह वीडियो शेयर किया जिसके बाद वकील ने दावा किया कि प्रेम ढिल्लों के हाथ में अफीम है। वह ड्रग्स को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके खिलाफ वकीलों की काउंसिल के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने चंडीगढ़ के DGP और SSP से शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने DGP से भी बात की है। उन्होंने मांग की है कि सिंगर ढिल्लों के खिलाफ ड्रग्स को बढ़ावा देने के मामले में FIR दर्ज की जाए। वकील ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वह हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। हालांकि, ढिल्लों ने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है।

वकील ने यह भी मांग की है कि पुलिस इस बात की जांच करे कि सिंगर के पास अफीम कहां से आई। जब पंजाब में नशा विरोधी अभियान चल रहा है, ऐसे लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। वकील ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की शरण लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button