
UK के बर्मिंघम में पंजाबी युवक की मौत UK के बर्मिंघम में दिरबा के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान सिमरनजीत सिंह के तौर पर हुई है। युवक बेहतर भविष्य के लिए 2016 में UK गया था और वहीं रह रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक एक महीने पहले छुट्टी लेकर 12 जनवरी को पंजाब से लौटा था। सिमरनजीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा और पूर्व MLA सुरजीत सिंह धीमान ने इस युवक की असमय मौत पर दुख जताया।



