खबरपंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब की इन्वेस्ट पंजाब योजना पहुंच रही विदेशों तक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील और निवेशक-हितैषी नीतियों का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील और निवेशक-हितैषी नीतियों का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में, जापान की अग्रणी कंपनी फिट फाउंडर कंपनी लिमिटेड के सीईओ शिनतारो हाचिगा और सीओओ ताकामासा सुजी ने स्पीकर संधवां के समक्ष पंजाब के विकास में भागीदार बनने की मंशा ज़ाहिर की। पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीतियों की सराहना की जाये तो यह है की राज्य सरकार ने उद्योगपतियों की सुविधा के लिए एक बेजोड़, पारदर्शी और भरोसेमंद नीतिगत ढांचा तैयार किया है। पंजाब सरकार के प्रतिष्ठित ‘इन्वेस्ट पंजाब’ प्लेटफॉर्म का ज़िक्र करते हुए बताये कि , जो निवेशकों के लिए ‘सिंगल विंडो पोर्टल’ के रूप में काम करता है। यह क्रांतिकारी पहल सुनिश्चित करती है कि निवेशक सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। यह स्पीड और सुविधा पंजाब सरकार की व्यवसाय-हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पंजाब की व्यवसाय-हितैषी नीतियाँ और यहां मौजूद निवेश के व्यापक अवसर विदेशी निवेशकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन’ के बारे में भी बताया, जो पंजाब में निवेश को और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय और विदेशी निवेशकों के साथ सरकार के निरंतर संवाद का एक प्रमुख मंच है। यह बैठक दर्शाती है कि पंजाब सरकार की मज़बूत नीतियां अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने में सफल हो रही हैं। जापानी कंपनियों का यह रुझान राज्य में रोज़गार सृजन और आर्थिक विकास के एक नए युग का सूत्रपात करेगा, जिससे पंजाब सही मायनों में ‘रंगला पंजाब’ की ओर अग्रसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button