खबरपंजाबराजनीतिराज्य

कृषि की ओर पंजाब की युवा पीढ़ी का बढ़ रहा रुझान, पंजाब सरकार युवाओं को बना रही सफल कृषि उद्यमी

पंजाब के किसानों ने रचा नया इतिहास! मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में, पंजाब सरकार द्वारा लाई गई किसान-हितैषी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रोत्साहन ने राज्य में खेती के मायने बदल दिए हैं।

पंजाब के किसानों ने रचा नया इतिहास! मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में, पंजाब सरकार द्वारा लाई गई किसान-हितैषी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रोत्साहन ने राज्य में खेती के मायने बदल दिए हैं। अब युवा इंजीनियर भी अपनी लाखों की नौकरी छोड़कर कृषि को अपना मुख्य व्यवसाय बना रहे हैं और पॉलीहाउस जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर शानदार मुनाफा कमा रहे हैं। यह सिर्फ एक किसान की नहीं, बल्कि ‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ते कृषि क्रांति की कहानी है। बागवानी विभाग राज्य में फसली विविधता को प्रोत्साहित करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेज़ी से काम कर रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए लुधियाना जिले के गांव सराभा का किसान हरबीर सिंह आज पॉलीहाउस खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहा है और अन्य किसानों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुका है। पंजाब सरकार की किसान-हितैषी योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हरबीर सिंह जैसे किसान यह साबित करते हैं कि सही तकनीक, कड़ी मेहनत और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में मिली सरकारी सहायता मिलकर पंजाब के किसानों के लिए समृद्धि का रास्ता खोल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button