खबरपंजाबराज्य

रेलवे ने पंजाब को दिया बड़ा तोहफा, 1118 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी

केंद्र ने पंजाब को बड़ा तोहफ़ा दिया है। केंद्र ने तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के लिए 1118 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी है।

केंद्र ने पंजाब को बड़ा तोहफ़ा दिया है। केंद्र ने तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के लिए 1118 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत तख्त श्री दमदमा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। यह 34 KM लंबी रेलवे लाइन मौर से राम मंडी तक होगी। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने शेयर की।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पहले इस प्रोजेक्ट को घाटे का सौदा बताया जा रहा था, लेकिन जब वे इस बारे में PM नरेंद्र मोदी से मिले तो उन्होंने कहा कि जहां पंजाब का मामला आया, वहां मना नहीं किया जा सकता। PM मोदी ने कहा कि जहां श्री गुरु साहिब के चरण पड़े हैं, वहां ट्रेन पहुंचनी चाहिए, जिनकी वजह से यह देश और धर्म बचा हुआ है। इसलिए उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए 1118 करोड़ रुपये जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button