
कल मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के साथ हुए एक हादसे के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। आज राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। डॉक्टरों का कहना है कि आज राजवीर जवंदा की सेहत में कल के मुकाबले सुधार हुआ है। गायक कंवर ग्रेवाल ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजवीर की हालत में सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट शेयर न करें।