
पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव खत्म होने के बाद पांच जिलों के 16 बूथ पर दोबारा वोटिंग का आदेश दिया है। आयोग को इन बूथों पर वोटिंग के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद चुनाव रद्द कर दिए गए थे। अब वोटिंग 16 दिसंबर को होगी, जबकि नतीजे पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने अमृतसर जिले में ब्लॉक समिति अटारी के जोन नंबर 8 (खासा) में बूथ नंबर 52, 53, 54 और 55 पर दोबारा वोटिंग का आदेश दिया है। जोन नंबर 17 (वरपाल कलां) में बूथ नंबर 90, 91, 93, 94 और 95 पर भी दोबारा वोटिंग होगी।



