
पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। राज्य में बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।



