खबरपंजाबराज्य

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे को याद करते हुए शेयर की एक भावुक पोस्ट

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके पिता बलकौर सिंह का दर्द एक बार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके पिता बलकौर सिंह का दर्द एक बार फिर छलक आया है। पिता बलकौर ने अपने बेटे शुभदीप सिंह के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।

पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि – कभी-कभी वक़्त ऐसे मंज़र दिखाता है जो दिल के ज़ख्मों को फिर से ताज़ा कर देते हैं, जिनके हाथों की छाँव में किसी का आसमाँ खामोश हो गया हो और जब वही हाथ दूसरों के आँगन रोशन करते हों, ये सब देखते हुए कैसा एहसास होता होगा, कितना अजीब लगता होगा? दुनिया का मंज़र, सच्चे नक़्शे की आवाज़ें मिट्टी के नीचे खामोश हो गई हैं और अब उसी रेत भरी हवा में, सद्भाव के मंच सज रहे हैं, ये सब मेरे लिए किसी मेले की रौनक नहीं बल्कि यादों का वो चाकू है जो हर रोज़ मेरे सीने पर वार करता है, क्योंकि मैं समझता हूँ असली नूर किसका था, और वो नूर अब मेरे परिवार की आँखों में चमकता है और आज मुझे याद आ रहा था कि शुभदीप ऐसे किरदारों को आधुनिक मुग़ल कहते थे और आज के ज़माने में मुझे ये किरदार आधुनिक गंगू लगता है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी। वह अपनी थार जीप में जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button