
श्री फतेहगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रॉली का देर रात नाभा में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के दौरान ट्रॉली में करीब 10 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। ट्रॉली चला रहे एक श्रद्धालु के सिर पर टांके लगे हैं। इन सभी का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट तब हुआ जब ट्रॉली मानसा जिले के किशनगढ़ गांव से आ रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट नाभा में नई जिला जेल के पास हुआ जब ट्रॉली ड्राइवर एक ट्रक को क्रॉस कर रहा था, तभी ट्रॉली पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी से टकरा गई और जब पिकअप गाड़ी सीधी हुई तो ट्रॉली ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में रखा सारा सामान मौके पर बिखर गया और ट्रॉली पलटकर गलत साइड चली गई।
एक्सीडेंट के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट के दौरान ट्रॉली में मौजूद 10 श्रद्धालुओं में से करीब 4 को मामूली चोटें आई हैं। जिनमें से लखबीर सिंह के सिर पर टांके लगे हैं। उसे इलाज के लिए नाभा के सरकारी अस्पताल लाया गया। इस मौके पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्सीडेंट केस में करीब 4 युवक आए हैं, एक के सिर पर टांके लगे हैं और बाकी को मामूली खरोंचें आई हैं। ये सभी श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने जा रहे थे।



