खबरविदेश

इस जगह आया अब तक का 6वां सबसे बड़ा भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी

रूस के पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया।

रूस के पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। अगर इसकी तीव्रता की बात की जाये तो बता दें के अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई। इसका समय यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया।

जानकारी के अनुसार, कामचटका में 4 मीटर ऊँची सुनामी आई है। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुँचा है। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज़मीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई पर था।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने बताया कि एक किंडरगार्टन स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है।

जापान के एनएचके टेलीविजन के अनुसार, एक फुट ऊँची सुनामी की पहली लहरें देश के पूर्वी तट पर पहुँच गई हैं। जापान ने 20 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। इसके अलावा, फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को भी खाली करा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button