खबरदेशराजनीतिराज्य

जिस अंक को सबसे शुभ मानते थे विजय रूपाणी, वही बना मौत का कारण

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों (चालक दल के सदस्यों सहित) में से 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों (चालक दल के सदस्यों सहित) में से 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की इसी विमान में मौत हो गई।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और बेटी आज शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुँच गए हैं। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

इसके साथ ही, खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी भी उनसे मुलाकात करेंगे। हम बात कर रहे हैं विजय रूपाणी की, तो आपको बता दें कि वे अपने जीवन में 1206 अंक को बहुत भाग्यशाली मानते थे। आज उनके निधन के समय भी यही अंक सामने आया।

आपको बता दें कि विजय रूपाणी जिस घर में रहते हैं, उसका नंबर भी 1206 है। उनकी पहली कार का नंबर भी 1206 है। इससे पहले उनके पास एक स्कूटर था और उन्होंने उसका नंबर भी 1206 ही रखा था। वे शुरू से ही इस अंक को अपने जीवन में बहुत भाग्यशाली मानते थे।

विजय रूपाणी का पुराना स्कूटर और कार आज भी घर के बाहर दिखाई देते हैं। लेकिन किसे पता था कि एक दिन यही भाग्यशाली अंक और तारीख मौत लेकर आएगी।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन भी छठे महीने की 12 तारीख (06) को हुआ था। उन्हें जानने वाले लोग मानते हैं कि वे 1206 को इतना शुभ मानते थे कि अपने सभी वाहनों के लिए यही अंक लेते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button