
पंजाब से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर का रिहाई के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए अपनी भावनाएं शेयर कीं। इस दौरान उनके पति नासिर हुसैन भी उनके साथ दिखे।
सरबजीत ने कहा कि ‘मेरा प्यार सच्चा था, 8 साल बाद मेरा प्यार सफल हुआ। अगर उनके दांत भी नहीं बचे होते, तो भी वह पाकिस्तान आ जातीं। सरबजीत ने कहा कि वह अब अपनी बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में खुशी-खुशी बिताएंगी।
गौरतलब है कि कपूरथला के अमानीपुर गांव की रहने वाली सरबजीत कौर 4 नवंबर, 2025 को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर 1,932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई थीं। यह सिख जत्था 10 दिन पाकिस्तान में रहा और 13 नवंबर को भारत लौट आया, लेकिन सरबजीत कौर नहीं आईं। उन्होंने वहीं नासिर हुसैन से शादी कर ली।


