
फरीदकोट जिले के गांव सुखनवाला में प्रेम प्रसंग के चलते गुरविंदर सिंह नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद अब तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

SSP प्रज्ञा जैन ने बताया कि घटना में शामिल सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरविंदर की पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपियों के भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। घटना को चोरी का रूप देने की कोशिश की गई थी, जिसके लिए आरोपी घर से कुछ गहने भी ले गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान होने पर गहने बरामद कर लिए जाएंगे।



