
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र के बजट पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस बार भी पंजाब को कुछ नहीं दिया है और केंद्र सरकार का यह बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।
इस बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, “केंद्र सरकार का बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस बजट में न तो किसानों को MSP, न युवाओं को रोज़गार और न ही इंडस्ट्री और टैक्स में कोई राहत दी गई है। पंजाब की आर्थिक मज़बूती के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ गलत हुआ है। पंजाब के लोग बहुत मेहनती और जोशीले हैं। हम सब मिलकर पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।”



