
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने आज नवरोज के अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा सभी के लिए अच्छी सेहत, समृद्धि और आनंद की कामना की।
X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “नवरोज के पावन त्योहार के अवसर पर शुभकामनाएं। यह दिन हमारी एकता को मजबूत करे तथा सभी के लिए अच्छी सेहत, समृद्धि और आनंद के द्वार खोले।”



