
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिसवालों के गलत वीडियो और रील पोस्ट करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सख्त गाइडलाइंस लागू की हैं। आपको बता दें कि पुलिस अधिकारी यूनिफॉर्म में डांस, भांगड़ा और एंटरटेनमेंट वीडियो बनाते देखे गए, जिससे डिपार्टमेंट की इमेज पर असर पड़ा है।
इस पर DGP ऑफिस ने सभी रेंज IG, DIG, पुलिस कमिश्नर और डिस्ट्रिक्ट SSP को विजिलेंस बढ़ाने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया है।



