खबरमनोरंजन

Yo Yo हनी सिंह ने शो में गलत भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मांगी माफी

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। 2 दिन पहले उन्होंने दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया था।

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। 2 दिन पहले उन्होंने दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। विवाद बढ़ने के बाद यो यो हनी सिंह ने इसके लिए माफी मांगी है। सिंगर ने कहा कि अगर किसी को मेरी भाषा खराब लगे तो प्लीज मुझे माफ कर दें। उन्होंने कहा कि जब मैं शो में गया और GEN-Z ऑडियंस को देखा तो मुझे लगा कि मैं उन्हें उनकी भाषा में समझाऊंगा। मुझे लगा कि अगर मैं OTT की भाषा में समझाऊंगा तो उन्हें ज्यादा समझ आएगा, लेकिन वह भाषा कई लोगों को खराब लगी।

लेकिन मैं अपनी जुबान पर कंट्रोल रखूंगा और कोशिश करूंगा कि भविष्य में यह गलती दोबारा न करूं। मेरा किसी को दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इंसानों से गलतियां हो जाती हैं। मैं अपनी जुबान पर कंट्रोल रखूंगा और जब भी बोलूंगा तो सोच-समझकर बोलूंगा और यह भी ध्यान रखूंगा कि बात को एडिट करके वायरल किया जा सकता है। आप सभी से सॉरी, अपने यो यो हनी सिंह से ऐसे ही प्यार करते रहें।

दिल्ली शो के दौरान सिंगर हनी सिंह के विवादित कमेंट पर जसबीर जस्सी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हनी सिंह की बहन और चाचा-चाची को उसे समझाना चाहिए, वह हमारी बातें नहीं समझ रहा है। क्या पता, वह आपकी रिक्वेस्ट सुन ले। रिक्वेस्ट है कि वह लोगों के बच्चों को गुमराह न करे।

आपको बता दें कि हनी सिंह इससे पहले भी गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर विवादों में रहे हैं। कुछ दिन पहले जालंधर के एक BJP नेता ने भी हनी सिंह के एक पुराने गाने को लेकर DGP को शिकायत भेजी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button