खबरबिज़नेस

YouTube दुनिया भर में डाउन, सर्विस डाउन होने से यूज़र्स परेशान

गूगल का पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube बुधवार (18 फरवरी) सुबह करीब एक घंटे तक डाउन रहने के बाद फिर से चालू हो गया है।

गूगल का पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube बुधवार (18 फरवरी) सुबह करीब एक घंटे तक डाउन रहने के बाद फिर से चालू हो गया है। बुधवार सुबह अचानक बंद होने से लाखों यूज़र्स को वीडियो देखने में दिक्कत हुई। YouTube के डाउन होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत करना शुरू कर दिया और जैसे ही कंपनी को स्थिति का पता चला, उसने तुरंत समस्या का समाधान करते हुए YouTube सर्विस को फिर से चालू कर दिया।

YouTube टीम ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर आपको अभी YouTube एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीम इस पर काम कर रही है और अपडेट के साथ फॉलो-अप करेगी।

यूज़र्स ने बताया कि साइट डाउन होने की वजह से होमपेज पर एक एरर मैसेज आ रहा था, जिससे वीडियो देखने में दिक्कत हो रही थी। ऐप और वेबसाइट दोनों में दिक्कतें थीं। सर्विस बंद होने की वजह से लोगों ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर #YouTubeDown भी ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। लोगों को YouTube खोलने पर Something Went Wrong का मैसेज आ रहा था, लेकिन अब YouTube पहले की तरह काम कर रहा है। US में 283,490 लोगों ने डाउन डिटेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई, जबकि भारत में 18,000 से ज़्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। YouTube सर्विस का बंद होना सिर्फ़ एक देश तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह बड़े पैमाने पर था, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए।

भारत में, 74 प्रतिशत यूज़र्स को YouTube ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई, 16 प्रतिशत को वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत हुई और 10 प्रतिशत को YouTube साइट खोलने में दिक्कत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button