खबरदेशपंजाबराज्यविदेश

ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 15 भारतीयों में से 11 पंजाबी हैं, जो आज रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। CM मान ने कहा कि इनमें 11 पंजाबी हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 लोगों की लिस्ट है, जिनमें से 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड से हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग वापस आ रहे हैं, उन्होंने डिपोर्टेशन का दर्द झेला है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हम उनसे सारी जानकारी लेंगे। उनके पेपर कैसे मिले, किन लोगों ने उन्हें विदेश भेजा, इन सबकी जांच की जाएगी। अगर हमें विदेश मंत्रालय से संपर्क करना पड़ा तो हम करेंगे, लेकिन हम इस मामले की तह तक जाएंगे।

CM मान ने यह भी कहा कि इन लोगों के खिलाफ वहां क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। अगर कोई दूसरे देश में जाकर नियम तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई होगी। हमें भी यह समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इन लोगों को रिसीव करेगी और उनका साथ देगी। अगर कोई बच्चा गलती करता है तो उसे घर से बाहर नहीं निकाला जाता बल्कि समझाया जाता है।

उन्होंने कहा कि डिपोर्ट किए गए लोगों को जो भी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे, सरकार उन्हें देगी। ये हमारे अपने लोग हैं, शायद किसी एजेंट के चक्कर में पड़ गए हों या किसी मजबूरी में चले गए हों। हर कोई सपने लेकर विदेश जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए और युवाओं को पंजाब में ही रोज़गार मिले ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। ये हमारे अपने हैं, भले ही गुस्से में चले गए हों, लेकिन ये अपने ही घर के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button