
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। मान प्रेसिडेंट से आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए 7 MPs के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के MPs के दल-बदल के मामले में पंजाब सरकार से मिलने का समय दिया है। यह मीटिंग 5 मई को दोपहर 12 बजे होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन MPs को वापस बुलाने की मांग की है जो उनकी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
इस संवैधानिक संकट और जनता की भावनाओं को देखते हुए प्रेसिडेंट से दखल की मांग की गई। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस डेलीगेशन में सिर्फ कैबिनेट मंत्री ही शामिल होंगे या सभी MLA भी शामिल होंगे।



