
राजस्थान के अलवर ज़िले से एक बड़े सड़क हादसे की ख़बर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग ज़िंदा जल गए। यह हादसा बुधवार, 29 अप्रैल की देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ।
लोगों के अनुसार, चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान, ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं, मृतकों का संबंध मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से था और वे वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।



