खबरदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा के दौरे पर, ₹1700 करोड़ की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात

रायगड़ा से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में देंगे 827 सड़क परियोजनाओं का तोहफ़ा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा प्रवास पर रहेंगे। श्री शिवराज सिंह वहां रायगड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के शुभारंभ के साथ ही राज्य को बड़ी विकासात्मक सौगात देने जा रहे हैं, जहां 1,701.84 किलोमीटर लंबाई की 827 सड़क परियोजनाओं को 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ाया जाएगा। इस पहल से 898 बसावटों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे स्कूल, अस्पताल, ग्रामीण मंडियों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगी तथा सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button