खबरदेशबिज़नेस

पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री पर नया बैन, अब बाइक में 100 रुपये से ज़्यादा का नहीं मिलेगा फ़्यूल

शहर में ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए, मंगलवार सुबह अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), CDPO और CO ने चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।

शहर में ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए, मंगलवार सुबह अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), CDPO और CO ने चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि दोपहिया वाहनों में 100 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही, बोतलों या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल और डीज़ल देने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम व्यवस्था बनाए रखने और कालाबाज़ारी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button