
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है।
उम्मीदवारों के लिए विस्तृत विज्ञापन संख्या 05/2026 और निदेश आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 मई , 2026 से 12 जून, 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इसमें उल्लिखित विस्तृत निदेशों का पालन करें।



