
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित भगवान अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में नवनिर्मित सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
X पर किए गए पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित भगवान अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान अय्यप्पा आनंद के दाता तथा उन पवित्र मूल्यों के साकार रूप हैं जो हमारे राष्ट्र को एकजुट करते हैं। भगवान से सभी के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।”



