खबरदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक खदान में विशाल ग्रेनाइट चट्टान के गिरने से 7 प्रवासी मजदूरों की मौत और 5 अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

खबरों के मुताबिक, इस घटना से खदान मालिक की लापरवाही का संकेत मिलता है

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 2 जुलाई 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक खदान में विशाल ग्रेनाइट चट्टान के गिरने से कम से कम 7 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक खदान मालिक की लापरवाही से यह घटना हुई है। घटना के वक्त लगभग 16 मजदूर खदान स्थल पर काम कर रहे थे।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट की बातें सच हैं, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने कर्नाटक सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

3 जुलाई 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना स्थल पर दो स्टोन क्रशर मशीनें चल रही थीं। घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button