खबरदेशराजनीति

‘हमें कोई खतरा नहीं, पुलिस थानों में गनमैन भेजें…’, संत सीचेवाल ने DGP को लिखा लेटर

‘हमें कोई खतरा नहीं, पुलिस थानों में गनमैन भेजें…’, संत सीचेवाल ने DGP को लिखा लेटर

पर्यावरण प्रेमी और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सीचेवाल ने अपनी सिक्योरिटी वापस लेने की मांग की है। उन्होंने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) को लेटर लिखकर कहा है कि हमें कोई खतरा नहीं, पुलिस थानों में गनमैन भेजें। हमारे लोगों को सिक्योरिटी की ज्यादा जरूरत है, लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में इन कर्मचारियों की ज्यादा जरूरत है।

लेटर में MP सीचेवाल ने कहा कि लोहियां इलाके और सुल्तानपुर लोधी में पवित्र बेईं के किनारे लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, हम अपनी सिक्योरिटी में तैनात 06 सुरक्षाकर्मियों में से तीन सुरक्षाकर्मी लोहियां खास पुलिस स्टेशन और तीन सुल्तानपुर लोधी बाने को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को हमसे ज्यादा सिक्योरिटी की जरूरत है। 06 जवान हमारी इंडिविजुअल सिक्योरिटी के लिए तैनात हैं, जबकि इसकी जरूरत पुलिस थानों में है ताकि ये जवान लोगों की सुरक्षा कर सकें।

संत सीचेवाल ने आगे कहा कि हमने पहले सिक्योरिटी लेने से मना कर दिया था और कहा था कि हमें कोई खतरा नहीं है, इसके बावजूद हमें सिक्योरिटी दी गई है। रिक्वेस्ट है कि हमारी सिक्योरिटी में तैनात जवानों को तुरंत हटाया जाए और इन 06 जवानों को लोहियां और सुल्तानपुर लोधी के पुलिस थानों में भेजा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button