खबरदेश

हरियाणा: फतेहाबाद में आंगनवाड़ी वर्कर ने 2 बच्चों के साथ पानी की टंकी में छलांग लगाई, तीन की मौत

हरियाणा: फतेहाबाद में आंगनवाड़ी वर्कर ने 2 बच्चों के साथ पानी की टंकी में छलांग लगाई, तीन की मौत

हरियाणा के फतेहाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक आंगनवाड़ी वर्कर दो बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूद गई और इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। फतेहाबाद में एक महिला ने दो बच्चों के साथ 10 फीट गहरी पानी की टंकी में कूदकर अपनी जान दे दी। महिला का पति संदीप नशे का आदी है। इसी वजह से पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे परेशान होकर वह दो बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूद गई। पानी की टंकी घर में पानी स्टोर करने के लिए बरामदे में बनी हुई है। जैसे ही पड़ोसियों और दूसरे लोगों को पता चला, उन्होंने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

भट्टू थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई प्रवीण कुमार का कहना है कि उसका जीजा संदीप अक्सर उसकी बहन को परेशान करता था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान भट्टू इलाके के गांव मेहूवाला के रहने वाले सुदेश, बेटे विनीत और बेटी ज्योति के तौर पर हुई है। घटना के समय बच्चों के पिता संदीप कुमार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी देने गए थे।

संदीप कुमार खेती का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गांव से कुछ दूरी पर बनी झोपड़ी में रहते हैं। संदीप ने 12 साल पहले सुदेश से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद से ही उसके परिवार वाले उससे नाराज थे और शादी के बाद से वह गांव नहीं जाती थी। घर में पानी स्टोर करने के लिए बनी पानी की टंकी करीब 10 फीट गहरी थी। आज ही पानी की सप्लाई शुरू की गई थी। इस वजह से पानी की टंकी पूरी तरह भर गई थी। पानी की टंकी भर जाने की वजह से तीनों उसमें डूब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button