खबरदेशपंजाबराज्य

मोगा पुलिस ने नकली SHO को किया गिरफ्तार, अच्छे घर में शादी करवाने के लिए किया था पूरा खेल

मोगा पुलिस ने नकली SHO को किया गिरफ्तार, अच्छे घर में शादी करवाने के लिए किया था पूरा खेल

मोगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और पुलिस ने लाल चूड़ा पहनी एक लड़की को गिरफ्तार किया है जो अच्छे परिवार में शादी करने के लिए नकली SHO बनकर सड़कों पर घूमती थी।

आपको बता दें कि लड़की की शादी 21.6.26 को हुई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकली पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म और एक नकली ID कार्ड भी बरामद हुआ है। मोगा पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक लड़की नकली SHO बनकर सड़कों पर घूम रही है और लोगों को बता रही है कि वह पुलिस ऑफिसर है। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जाल बिछाकर लड़की को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लड़की को कस्टडी में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि गिरफ्तार की गई लड़की तरनतारन की रहने वाली है और हाल ही में फिरोजपुर के एक गांव में रह रही थी। लड़की से पूछताछ की जा रही है कि क्या लड़की ने सच में शादी करने के लिए यह साजिश रची थी या इसके पीछे कुछ और था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button