खबरदेश

सीबीआईसी और इसकी क्षेत्रीय इकाइयां 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान 6 के लिए तैयार

सीबीआईसी और इसकी क्षेत्रीय इकाइयां 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान 6 के लिए तैयार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), अपने सभी जोन, निदेशालयों और क्षेत्रीय इकाइयों के साथ, सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहा है। सभी इकाइयों को सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया है और अभियान को लक्षित एवं सार्थक तरीके से संचालित करने के लिए कहा गया है।

विशेष अभियान 6, विशेष अभियान 5.0 के दौरान सीबीआईसी की ओर से किए गए सफल प्रयासों पर आधारित है। पिछले अभियान के दौरान, सीबीआईसी ने चयनित स्वच्छता स्थलों, संसद सदस्यों से प्राप्त संदर्भों, जन शिकायतों और जन शिकायत अपीलों के संबंध में अपने सभी लक्ष्यों को 100 प्रतिशत हासिल किया। इस अभियान में भौतिक फाइलों की समीक्षा और छंटाई, कार्यालय स्थान को खाली करने और कचरे के निपटान के लिए भी व्यापक कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान 5.0 के दौरान, 41,055 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई और 23,743 फाइलों को गैर-जरूरी घोषित कर दिया गया। इस अभियान के परिणामस्वरूप 43,009 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हुआ और ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार 8,801 किलोग्राम ई-कचरा सहित 22,728 किलोग्राम कचरे का निपटान किया गया। सीबीआईसी इकाइयों ने लगभग 250 किलोग्राम मादक दवाओं और मनोरोगी पदार्थों तथा लगभग 26 लाख विदेशी सिगरेट और ई-सिगरेट और इससे जुड़ी वस्तुओं का सुरक्षित निपटान भी किया।

विशेष अभियान 5.0 की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, सीबीआईसी और इसके सभी जोन, निदेशालय और क्षेत्रीय इकाइयां विशेष अभियान 6 में पूरे उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। बीते वर्ष ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर केंद्रित प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष के अभियान में स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन, स्थान प्रबंधन और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के अतिरिक्त, “ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान” पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सीबीआईसी विशेष अभियान के माध्यम से आने वाली गति को बनाए रखने और स्वच्छता, कुशल अभिलेख प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार निपटान प्रथाओं को अपने प्रशासनिक कामकाज का एक निरंतर हिस्सा बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button