
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “कड़ी मेहनत और टीम वर्क से ही शानदार परिणाम मिलते हैं! सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद पर गर्व है जिन्होंने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।”



