खबरदेश

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, डीएनसी कार्यालय ने लखनऊ में ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरुपयोग और लत के प्रति जागरूकता अभियान चलाया

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, डीएनसी कार्यालय ने लखनऊ में ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरुपयोग और लत के प्रति जागरूकता अभियान चलाया

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के लखनऊ स्थित डीएनसी कार्यालय ने आज ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत ए. पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और इसकी लत के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

डॉ. राजीव सक्सेना, सीएमओ (सेवानिवृत्त) ने सीबीएन अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने छात्रों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और इसकी लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया और मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों और समुदायों में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button