
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने वीडियो के माध्यम से बताया कि, भाजपा के एक विधायक और पूर्व मंत्री बचुभाई खाबड़ के यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाकर उनके पूरे बंगले की सफाई कर आई। हम अपने घर में आग लगे और फायर ब्रिगेड को फोन करें तो समय पर नहीं पहुंचने के कई उदाहरण हैं। सरकारी सुविधाएं आम आदमी को मिले इसके लिए कोई व्यवस्था या कोई चिंता इन भाजपा नेताओं को नहीं है, लेकिन अपने घर की सफाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से करेंगे। यह बात भाजपा की मानसिकता को उजागर करती है।
‘आप’ नेता मनोज सोरठिया ने आगे बताया कि भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया है कि ये सभी व्यवस्थाएं, ये पूरा सरकारी तंत्र और सभी संसाधन (रिसोर्सिस) केवल और केवल उनके व्यक्तिगत मौज-मस्ती और निजी उपयोग के साधन हैं। इसलिए आज कहा जा सकता है कि भाजपा के नेताओं को इस सत्ता का नशा अब सिर चढ़ गया है। गुजरात की जनता जिन सुविधाओं से वंचित है और कई समस्याओं का सामना कर रही है, वह आज पिस रही है लेकिन नेताओं की मौज है। यह बात हम सभी के लिए समझने योग्य है।



