
परविंदर झोटा मर्डर केस में बड़ा एक्शन होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, कातिल अश्विनी के घर पर बुलडोजर चलेगा। उसने कल परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
झोटा के मर्डर को लेकर मानसा में विरोध शुरू हो गया है। लोग गुस्से में हैं और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि केस की जांच CBI करे। इसलिए मानसा एडमिनिस्ट्रेशन आरोपी अश्विनी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है।
यहां आपको यह भी बता दें कि परविंदर झोटा मर्डर केस में नेशनल माइनॉरिटी कमीशन ने भी नोटिस लिया है। पंजाब के DGP से केस की रिपोर्ट मांगी गई है। केस में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।
गौरतलब है कि परविंदर झोटा का दुख बांटने उनके घर पहुंचे राजा वड़िंग ने इस मौके पर कहा कि परमिंदर झोटा हीरो थे, जिन पर 27 पर्चे दर्ज किए गए थे। लड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन झोटे ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम परिवार के साथ खड़े हैं। पंजाब कांग्रेस परिवार की मांगों के लिए लड़ेगी।



