खबरदेश

पूरे देश में तिरंगा लहराकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगें और तानाशाही का विरोध करें: गोपाल राय

पूरे देश में तिरंगा लहराकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगें और तानाशाही का विरोध करें: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने वीडियो के माध्यम से एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बताया कि आज पूरे देश में वोट चोरी के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है। पूरे देश में सड़कों पर उतरे युवाओं को मोदी सरकार पुलिस के दम पर कुचलना चाहती है। 2 अक्टूबर के बाद विपक्ष के सभी नेताओं को हिरासत में लिया गया। युवा नेताओं को जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के कारण जेल में डाल दिया गया। सरकार सोच रही है कि लाठी के दम पर, पुलिस केस के दम पर और दमन के दम पर आंदोलन को कुचल देगी, लेकिन 2 अक्टूबर के बाद सरकार ने जितने भी दमनकारी प्रयास किए, उसके बावजूद आंदोलन आगे बढ़ रहा है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने आगे बताया कि आज CJP ने पूरे देश में तिरंगा लहराओ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील करती है कि देश को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए आप सभी लोग अपने-अपने स्थानों और अपने-अपने क्षेत्रों में ‘तिरंगा लहराओ’ अभियान में शामिल हों और इसका समर्थन करें। हमें इस अभियान को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाना है। सरकार अराजकता पैदा करना चाहती है, इसलिए जंतर-मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं दे रही है और अब सेंट्रल पार्क को भी बंद कर दिया गया है। सरकार कोशिश कर रही है कि इस आंदोलन को भड़काया जाए। मैं इस देश के सभी सामाजिक नेताओं, छात्र नेताओं, अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं सहित हर नागरिक से अपील करना चाहता हूं कि हमें इस आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना है और आज शाम 5:00 बजे तिरंगा लहराकर सरकार की तानाशाही का विरोध करना है तथा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे युवाओं का समर्थन करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button