खबरदेश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1.63 लाख किलोग्राम से अधिक स्क्रैप का निपटान करने और 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली करने के साथ विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1.63 लाख किलोग्राम से अधिक स्क्रैप का निपटान करने और 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली करने के साथ विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1.63 लाख किलोग्राम से अधिक स्क्रैप का निपटान करने और 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली करने के साथ विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। इसमें स्वच्छता में सुधार, रिकॉर्ड प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और अपने कार्यालयों एवं मीडिया इकाइयों में लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

अभियान के दौरान, मंत्रालय ने 1,63,213 किलोग्राम कचरे का निपटान किया, जिससे 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हो गया। कुल 35 वाहनों को भी अनुपयोगी घोषित किया गया । अभियान में 1,348 बाहरी स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिसके दौरान 1,519 स्थानों की सफाई की गई।

रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान में भी महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई। कुल 39,545 वास्‍तविक फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 8,823 को हटा दिया गया। इसी तरह, अभियान के दौरान 12,609 ई-फाइलों की समीक्षा की गई, जिसमें 11,199 फाइलें बंद कर दी गईं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान मंत्रालय और इसकी मीडिया इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परस्‍पर बातचीत की। उन्होंने निम्नतम प्रक्षेत्र-स्तरीय इकाइयों सहित प्रत्येक कार्यालय की कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया और निर्देश दिया कि साल भर की पहल के रूप में स्वच्छता अभियान 31 अक्टूबर, 2026 के बाद भी जारी रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जनसंपर्क कार्यालयों को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने अभियान की निरंतर प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर बल दिया कि मीडिया इकाइयों को स्वच्छता को एक नियमित अभ्यास के रूप में अपनाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अभियान की अवधि से परे स्वच्छता ही सेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे यह साल भर की प्रतिबद्धता और उनकी संस्थागत संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन जाए।

देश भर के आकाशवाणी स्टेशनों ने कोलकाता में पुरानी फाइलों और कागजात के निपटान, कटक में एक उपेक्षित बरगद वृक्ष क्षेत्र की बहाली और हिम्मतनगर, गुजरात में कचरे से धन की पहल सहित गतिविधियां शुरू कीं, जहां एक पुराने बेकार डिश को सुरक्षाकर्मियों के बैठने की जगह में फिर से तैयार किया गया था। आकाशवाणी जोधपुर ने भी अपशिष्ट निपटान गतिविधियां शुरू कीं, जबकि एनएबीएम, भुवनेश्वर में बच्चों के पार्क की सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान कई अन्य मीडिया इकाइयों ने अभिनव स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पहल की। आईआईएमसी, कोट्टायम ने दीवार चित्रों के माध्यम से परिसर का सौंदर्यीकरण किया, जबकि दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर ने शंकराचार्य हिल पर वन विभाग और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। दूरदर्शन केंद्र देहरादून, अहमदाबाद में पीआईबी और सीबीसी कार्यालयों तथा नई दिल्ली में प्रकाशन विभाग निदेशालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button